कोरोना वायरस के चलते देश दुनिया में लोग अपने घरों में बंद हो कर रह गए हैं। ऐसे में बड़ी बड़ी कंपनियां अपने स्टाफ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्हे निर्देश दे रही हैं। साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राएं भी वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए ही अपनी क्लास ले रहे हैं, ऐसे में सभी कंपनियां अपनी अपनी वीडियो कॉलिंग एप को बेहतरीन बनाने की प्रतिस्पर्धा में लग गई हैं। अत गूगल, फेसबुक अपनी एप में अपडेट के साथ आ चुके हैं, वंही अब इस दौड़ में MICROSOFT ने भी अपनी वीडियो कॉलिंग एप MICROSOFT TEAMS में बड़े बदलाव किए हैं।
MICROSOFT TEAMS के जरिए अब यूजर एक समय में 250 लोगों से वीडियो कॉल कर पाएंगे। इससे पहले माइक्रोसोफ्ट टीम्स के जरिए एक समय में केवल 100 लोगों को ही कॉन्फ्रेंस में एड किया जा सकता था। इस एप के जरिए माइक्रोसोफ्ट जूम एप, गूगल मीट और फेसबुक मैसेंजर एप को टक्कर देने जा रहा है। हालांकि इस एप के यूजर अब भी पूरी दुनिया में करीब 7.50 करोड़ हैं।
MICROSOFT TEAMS एप के फ्री और पेड वर्जन होंगे जो भी लोग इस एप के फ्री वर्जन का इस्तेमाल करेंगे वह एक समय में केवल 20 लोगों को ही कॉनफ्रेंस में एड कर पाएंगे। वंही पेड यूजर इसमें एक समय में 250 लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर जुड़ पाएंगे। आपको बता दे कि अक्सर बड़ी बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों से एक ही समय पर बात करना चाहती है, किसी प्रोजेक्ट, या नए प्लान को लेकर ऐसे में इसी तरह की एप का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि एक ही समय में अलग अलग जगह पर बैठ कर भी सारी चीजे कर्मचारियों को समझाई जा सकें।
एप के पेड वर्जन लेने वाले यूजर को 250 लोगों को कॉन्फ्रेंस का विक्लप तो मिलेगा ही इसके साथ ही एप के अंदर मौजूद बहुत से फीचर और बेहतर स्टोरेज भी मिलेगी। इमसे पेड यूजर को मीटिंग शेड्यूल करने का, मीटिंग रिकॉर्ड करने का विक्लप भी मिलता है। इसके अलावा फ्री यूजर को एप में केवल एक जीबी से 10 जीबी तक शेयरड स्टोरेज मिलती है। वंही पेड यूजर को इसमे 1 टीबी का स्टोरेजा मिलता है।
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बहुत सी बातें खुल कर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड की दबंग अदाकारा कंगना…
This website uses cookies.