देश में किसानों के हालात सुधारने के लिए सरकारो द्वारा अक्सर बहुत से कदम उठाए जाते हैं। चाहे इसमें कर्ज माफ करके, या बर्बाद हुई फसल पर बीमा मुहैया करा के या फिर आर्थिक मदद दे कर। ऐसी ही एक योजना झारखंड के किसानो के लिए चलाई जा रही है जिसमें झारखंड के किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 5000 रूपए दिए जाएंगे, खास बात यह होगी की यह प्रति एकड़ के हिसाब से दिए जाएंगे। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम Jharkhand Krishi Ashirwad Yojana है।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के जरिए किसानो को 5000 रूपए सालाना प्रति एकड़ के हिसाब से दिए जाएंगे। किसानों को सरकार की तरफ से न्यून्तम 5000 रूपए और अधिकतम 25000 रूपए ही दिए जा सकेंगे। यह पैसा लाभार्थियों के सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएाग। लिहाजा जो भी लोग इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उनके पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
कृषि आशीर्वाद योजना का लक्ष्य किसानों को आर्थिक मदद पंहुचाना है। ज्ञात हो की अक्सर किसानों को खेती से जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए अक्सर बैंक या साहुकारों को पास जाना पड़ता था, जिसके बदले वह उनसे एक मोटा ब्याज वसूला करते थे। किसानों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए कृषि आर्शीवाद योजना की शुरूआत की गई थी। इस तरह योजना से किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और वह किसी भी तरह से किसी अन्य व्यक्ति या संस्थान पर निर्भर नहीं रहेंगे।
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बहुत सी बातें खुल कर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड की दबंग अदाकारा कंगना…
This website uses cookies.