कहते हैं किसी भी चीज की अच्छा रखने के लिए उसका खयाल रखना बेहद जरूरी होता है। हमारे जीवन में अगर सबसे महत्वपूर्ण कोई चीज है तो वह हमारा शरीर और उसके अंग हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले लोग ज्यादा खुश और सेहतमंद रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को कई तरह के तत्वों की जरूरत होती है, उन्ही में से एक हैं विटामिन ई। VITAMIN-E की कमी होने पर आंखो का कमजोर होना, एनिमिया, मांसपेशियों में कमजोरी और प्रजनन क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ता है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजे बताएंगे जो आपके शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने में सहायक साबित होंगे।
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके महज 100 ग्राम बीज में 35.17 एमजी विटामिन ई मिल जाता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आप इसे दलिए, दही या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
बादाम आमतौर पर आपने जरूर खाए होंगे क्योंकि इसमें प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आपको बता दें इसके अलावा बादाम से शरीर में विटामिन ई की भी कमी पूरी होती है। 100 ग्राम बादाम में 25.63 मिलीग्राम VITAMIN-E होता है। आप बादाम का सेवन दूध में डाल कर भी कर सकते हैं।
शुगर के मरीजो को अक्सर डॉक्टर एवोकोडो खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसके अंदर मौजूद तत्व शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करन के काम आते हैं। साथ ही यह विटामिन ई की पूरी करने में भी काम आता है। 100 ग्राम एवोकोडो में 2.07 मिलीग्राम विटामिन-ई मौजूद होता है।
ब्रोकली के अनेकों फायदे हैं चाहें आप प्रोटीन की बात करे या फिर अन्य जरूरी तत्वो की। इससे VITAMIN-E की तो कमी पूरी होती ही है साथ ही इसके सेवन से बैड कोल्सट्रॉल भी खत्म हो जाता है।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.