कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें समय से पहले लॉकडाउन की घोषणा सबसे बड़ा कदम था। जब भारत में कोरोना के नाम मात्र ही मामले दर्ज हो रहे थे, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिसके चलते देश में केवल जरूरी सेवाएं एंव वस्तुओं का ही लाभ उठा पाना संभव था। इस लॉकडाउन के दौरान करीब 41 दिन शऱाब के ठेके भी बंद ही रहें, और जैसे ही ठेके खुलें, तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर कई शराबियों की तस्वीर वायरल की जा रही है। इसमें एक ऐसी पोस्ट है जिसमें दो महिलाएं भगवा रंग के कपड़े पहने शराब पी रही हैं। इन दोनो महिलाओं को भाजपा की नेत्री (BJP LEADERS) बताया जा रहा है, पोस्ट पर मोदी जी को धन्यवाद भी कहा जा रहा है क्योंकि शराब के ठेकें तीसेर लॉकडाउन के भीतर खोल दिए गए। लेकिन क्या सच में यह भाजपा पार्टी के नेत्री हैं या कुछ और है इसके पीछे का सच। आइए जानते हैं।
आपको बता दे देश में जैसे ही शराब के ठेके खुलने की खबर आई, उसके अगले दिन से ही लोग सुबह 4 बजे जाकर शराब के ठेकों के बाहर खड़े हुए दिखाई दिए। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी दिखाई दी।
उसी के बाद से यह पोस्ट भी वायरल हो रही है जिसमें भगवा रंग के कपड़े पहने दो महिलाएं शराब पी रही हैं। लेकिन क्या है इसकी सच्चाई क्या सच में यह महिलाएं भाजपा की हैं। पोस्ट में लिखा है कि ठेके खुलते ही भाजपा का नेत्री का पहला रुझान आया, धन्यवाद मोदी जी ठेके खुलवाने के लिए अंध भक्तिन चलेगी दारू पार्टी। भगवा-ए-हिंद अर्थव्यवस्था-ए हिंद।
लेकिन इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। हाल ही में इस पोस्ट की पड़ताल की तो मालूम हुआ कि, यह तस्वीर इससे पहले साल 2019 में 27 जुन को फेसबुक पर भी पोस्ट की गई थी इसके बाद यह पोस्ट 28 जुलाई को ट्विटर पर भी अलग कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थी। बैरहाल यह बात तो तय हो गई है कि ना तो यह भाजपा की हैं और ना ही यह ताजा तस्वीर हैं।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.