बॉलीवुड में बीते महीने हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब गरमाता जा रहा है। उनकी मौत को अब तक 17 दिन बीत चुके हैं और इतने दिन की जांच पड़ताल में मुंबई पुलिस के हाथ एक भी ऐसा सूबूत नहीं लगा जो यह साबित कर दे की सुशांत ने सुसाइड नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ है। जबकि सुशांत के फैन्स, परिवार, नेता और इंडस्ट्री से जुड़े हुए बहुत से लोग हैं जो इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहे हैं। अब मामले को देख कर तो यही लग रहा है कि इस मामले में अब सीबीआई जांच होनी लगभग तय मानी जा रही है। वंही बिहार में इस मौत को अब एक राजनीतिक रूप देना शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड के ही दिग्गज एक्टर रहे शेखर सुमन ने इस मामले को नेक्सट लेवल पर ले गए हैं। बीते दिनों उन्होंने लालू के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उनके घऱ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। दूसरी ओर सुशांत का परिवार भाजपा पार्टी के बेहद करीब माना जाता है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि बिहार चुनाव में सुशांत की मृ्त्यु भी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।
अब तक मुंबई पुलिस ने इस मामले पर लगभग 30 लोगो से पुछताछ की है, लेकिन अब भी पुलिस के हाथ खाली ही दिखाई दे रहे हैं। वंही दूसरी तरफ बहुत से सेलेब्रिटी और लोग इसे पूरी तरह मर्डर बता रहे हैं।
कुछ लोग इसे डिप्रेशन का नाम दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुशांत अगर सुसाइड करने वाले थे, तो उससे एक घंटा पहले वीडियो गेम खेल रहे थे। कुछ लोगों ने गले पर पड़े फंदे के मार्क्स पर ही सवाल उठा दिए हैं। अब इस मामले में क्या सच है और क्या नहीं यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन यह बात सही दिखाई दे रही है कि सुशांत की मौत पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई नाकाफी होगी। इस मामले में सीबीआई को आगे आना ही होगा।
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बहुत सी बातें खुल कर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड की दबंग अदाकारा कंगना…
This website uses cookies.