कांग्रेस महासचिव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मजदूरों के लिए चलाई जा रही बसों पर अब तकरार गहरी होती जा रही है। दरअसल 16 मई 2020 को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलाने की मांग की थी, इन बसों के जरिए मजदूरों को घर पंहुचाने का काम किया जाना था। जिसे योगी सरकार ने मान लिया था। इस पर ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया था।लेकिन देर रात प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन 1000 बसों को सुबह लखनऊ पंहुचाने को कहा है(POLITICS ON MIGRANT WORKERS)। सरकार के इस कदम को प्रियंका ने अमानवीय बताया और कहा कि जब मजदूर पैदल चल रहे हैं तो खाली बसों को वंहा लाने से केवल संसाधनों की बर्बादी होगी।
इसके बाद प्रियंका ने योगी सरकार पर जम कर हमला बोला और सरकार पर गरीब विरोधी मानिसकता रखने का आरोप लगाया। इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने जब इन बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी, तब भी प्रियंका ने योगी सरकार का घिराव किया था (POLITICS ON MIGRANT WORKERS)। बदले में योगी सरकार ने भी प्रियंका के सारे आरोपो का जवाब मांगा।
योगी सरकार की तरफ से प्रियंका गांधी से इन 1000 बसों की सूची और बसों के ड्राइवर और कंडैक्टर के नामों की सूची की मांग की थी,जो अब तक योगी सरकार को नहीं दी गई है। इसी पर तंज कसते हुए यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रियंका मजदूरों की मदद करने का केवल स्वांग रच रही हैं। अगर वह सच में मदद करना चाहती हैं, तो हमे यह सूची सौंप दे जिससे उनके काम केवल ट्विटर पर नहीं बल्कि धरातल पर भी दिखाई दें(POLITICS ON MIGRANT WORKERS)।
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकारों और राज्य सरकारों पर सवाल उठाए गए हों इससे पहले पार्टी के नेता राहूल गांधी भी इस मुद्दे पर राजनीति करते दिखाई दिए थे।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.