कोरोन वायरस के लॉकडाउन में महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad Rail Accident) में ट्रेन की पटरीयों पर एक ऐसा हादसा हुआ जिससे देखकर आंखे भर आती है। अपने घर लौटने की मजबूरी में कुछ प्रवासी मजदूर औरंगाबाद से मध्य प्रदेश के लिए पैदल चले तो गए लेकिन वंहा जीवित नहीं पंहुचे। 35 किलोमीटर पैदल सफर करने के बाद जब शरीर थक कर टूट गया तो प्रवासी मजदूरों ने थोड़ा आराम करने का मन बनाया। थकान इतनी ज्यादा थी की जगह ना मिलने पर रेलवे ट्रेक पर ही लेट गए और आंख लग गई। नींद इतनी गहरी थी के सुबह 5 बजें जब ट्रेन आई तो पता ही नहीं चला, और ट्रेक पर सोएं 16 मजदूरों मृत्यु को प्राप्त हो गए। जिन्हे जीवित ले जाने के लिए ट्रेन नहीं मिली अब उनके शवो को ले जाने के लिए स्पेशन ट्रेन का इंतजाम किया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया और शवों को लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार से बात की थी। इसके बाद रेल मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के आपसी ताल मेल के हिसाब से इन 16 शवो के लिए स्पेशन ट्रेन का इतंजाम किया गया है। ट्रेन महाराष्ट्रे के औरंगाबाद से चल कर जबलपुर स्टेशन पंहुचेगी, जंहा से इन मजदूरों के शवों को उनके घर पंहुचाया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने दुर्धटना में जख्मी हुए मजदूरों को एक एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वंही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए देने का भी ऐलान किया है। सरकार ने पीड़ित परिवार को आशवासन देते हुए कहा है कि आप अपने आप को अकेला ना समझे, मैं और मैरी सरकार आपके साथ खड़ी हैं।
ट्रेन हादसे में शिकार हुए लोगों के नाम धन सिंह गोंड, निरवेश सिंह गोंड, बुद्धराज सिंह गोंड, रबेंद्र सिंह गोंड, सुरेश सिंह कोल, राज बोहरम, पारस सिंह, धमेर्ंद्र सिंह गोंड, दयाल सिंह, अच्छे लाल सिंह, बिगेंद्र सिंह, चैन सिंह, प्रदीप सिंह गोंड, संतोष नापित, बृजेश, भइयादीन, मुनीम सिंह, शिवरतन सिंह, नेमशाह सिंह, दीपक सिंह और अशोक सिंह गोंड के तौर पर पहचान हुई है। इस हादसे में सज्जन सिंह, माखन सिंह धुवेर्, इंद्रलाल, कमल सिंह धुवेर्, वीरेंद्र सिंह, चेन सिंह गौर और शिवमान सिंह और हिरालाल गौर सुरक्षित हैं।
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बहुत सी बातें खुल कर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड की दबंग अदाकारा कंगना…
This website uses cookies.