कोरोना वायरस के दौरान लागू किए गए लॉकडाउन में एक तरफ जंहा अपने घर में बंद हो कर स्ट्रेस होने लगे, क्योंकि उन्हे बाहर जाने को नहीं मिल रहा था, वंही बहुत से लोगों ने इस समय का बहुत ही जबरदस्त फायदा उठाया जिसकी वजह से एक नई क्रांति आ गई। हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक ग्राम पंचायत की। इस ग्राम पंचायत ने लोगों को अपने घरों के आस पास और छतो पर खेती करने की सलाह दी। जिस पर लोगों ने बहुत बेहतरीन काम किया और दो महीने में ही बहुत सी सब्जियां उगा ली। यह हुआ केरल के एर्नाकुलम जिले के वडक्ककेरा में(KERALA PEOPLE GREW VEGETABLES AT EVERY VACANT PLACE IN LOCKDOWN)। जब पहला लॉकडाउन किया गया तब पंचायत ने फैसला किया कि इस समय का हमे सही लाभ उठाना है और लोगों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत को करीब 10000 परिवारों का साथ भी मिला।
पहले लॉकडाउन होने के बाद इस मुहिम में करीब 4800 लोग शामिल हुए। इसके बाद कुछ ही दिनों में यह संख्या 9417 तक पंहुच गई। इस मुहिम के जरिए बोई गई फसल को बेचा जा सके इसके लिए अब केरल के कृषि विभाग ने इन किसानों के लिए एक नया बाजार तैयार कर दिया है।
ग्राम पंचायत के फैसले के बाद लोगों ने अपने आस पास के लोगों के साथ छोटे छोटे समुह बनाए और सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए खेती करने का काम शुरू कर दिया। लोगों ने अपने घर के आस पास और छतों को पहले खेती लायक बनाया। फिर इस पर जुताई शुरू कर दी।
इन ग्रामीण लोगों ने जो खेती को पूरी तरह ऑरगेनिक की यानी खेती करते समय किसी भी तरह के पेस्टीसाइड का इस्तेमाल नहीं किया। यही कारण है कि आज इन सभी लोगों के घरों में ऑरगेनिक फसल लहरा रही है। इन किसानों ने अपने घरों में घिया, भिंडी, बैंगन, कद्दू, करेला और लाल भाजी की खेती की।
इन परिवारों दवारा बोई गई फसल की उपज इतनी ज्यादा थी कि इसके लिए केरल सरकार के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए बाजार तैयार करा दिया। यंहा गांव के लोग अपनी बोई हुई फसल को बेच सकते हैं।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.