बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जबसे आत्महत्या की खबर सामने आई है, तभी से पूरे बॉलीवुड में तो मातम का माहौल है ही, लेकिन क्रिकेट की दुनिया मिस्टर कूल भी अब इस खबर के बाद टूट चुके हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी इस खबर के बाद इतना टूट गए हैं कि वह किसी से बात नहीं कर रहे। इस बात की जानकारी खुद धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी के फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताई। हालांकि धोनी ने अब तक सुशांत की मौत पर कुछ भी नहीं कहा है। ना ही उनकी तरफ से कोई सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। ज्ञात हो कि धोनी के ऊपर बनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था।
34 साल के बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की दोपहर को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई में ही किया गया था।
धोनी फि्ल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने धोनी फिल्म में सुशांत की मेंहनत को याद करते हुए कुछ बाते बताई। उन्हेोने यह भी कहा कि वह ज्यादा कुछ कहने की हालत में नहीं है। जाहिर है एक ऐसा सितारा जो सिनेमाघरों में अपनी चमक बिखेरता था, किसे पता था कि उसकी जिंदगी कितने अंधेरे में है।
जंहा एक तरफ लोग सुशांत की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं, तो वंही कंगना रनौत इस पर गुस्सा दिखाई दी। उन्होंने सुशांत की मौत को मर्डर तक बता दिया है। बीते दिन उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह बॉलीवुड को आढ़े हाथों लेती दिखाई दी। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बॉलीवुड में बाहरी भीतरी राजनीति चलती है। उनका मानना है कि सुशांत भी इसी का शिकार था। कंगना ने यह भी कहा कि उन पर भी 6 केस किए गए है। साथ ही उन्होने बॉलीवुड अवार्ड पर भी सवाल उठाए कि आखिर क्यों गली ब्वॉय जैसी फिल्म को ढेरों अवार्ड मिलते हैं और छिछोरे जैसी फिल्म को कुछ नहीं मिलता।
सुशांत की मौत पर कंगना का यह वीडियो क्या असर दिखाएगा यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन यह साफ है कि बॉलीवुड की ऊपरी दुनिया जितनी साफ दिखती है, अंदर से उतनी ही खोखली है।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.