कोरोना वायरस भले ही ताजा समय में दुनियाभर के लिए एक महामारी बन कर उभर रहा हो लेकिन यह बिमारी भारत के लिए आने वाले दिनों में एक बेहतर मौके के रूप में भी देखा जाएगा। चीन से फैले कोरोना वायरस पर दुनिया आज चीन को आंख दिखा रहा है, वायरस के फैलने के साथ ही अलग अलग देश अपनी अपनी कंपनियों को चीन से निकाल कर कंही और स्थापित करना चाहती है। इसी पर भारत सरकार की निगाह भी टिकी हुई। भारत सरकार अब तक अमेरिका की करीब 1000 से ज्यादा कंपनियों से बात कर रहा है कि वह चीन को छोड़ भारत में अपना सेटअप लगाएं।
आपको बता दे सरकार जिन 1000 कंपनियों को भारत में आमंत्रित कर रही है वह लगभग 500 उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं। सरकार का मुख्य ध्यान इन कंपनियों पर केंद्रित हैं जो मेडिकल इक्विपमेंट आपूर्तिकर्ता, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टेक्सटाइल्स, लेदर और ऑटो पार्ट्स के निर्माण का कार्य करती हैं। सरकार पूरी कोशिश में है कि इस तरह की सभी कंपनियों को भारत में जगह दी जाए। साथ ही इनके मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगाने में मदद की जाए।
अगर सरकार की यह मुहिम काम करती है तो जाहिर है कोरोना समय में भारत को जो भी नुकसान हुआ है वह लाभ में परिवर्तित हो जाएगा। यही नहीं लॉकडाउन के चलते अब तक देश के करीब 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो चुके हैं, उन लोगों को भी फिर से रोजगार के अधिक अवसर मिल पाएंगे। साथ ही देश की मैन्युफैक्चरिंग जीडीपी 15 फीसदी से 25 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
ज्ञात हो की कोरोना वायरस के चलते अब तक यूरोपियन देश समेत जापान, अमेरिका अपनी कंपनियों को चीन से बाहर निकालने का मन बना रहा है। जापान ने तो चीन से बाहर निकलने वाली कंपनियों के लिए राहत पैकज तक तैयार कर लिया है। यह पैकेज करीब 2.2 अरब डॉलर का है। वंही अमेरिका ने अब तक अपनी बहुत सी कंपनियां चीन से हटाकर वियतनाम में लगाना शुरू भी कर दिया है।
अन्य सभी देशों के पास सैटअप लगाने के पास भारत और वियतनाम जैसे देश ही हैं। भारत में जंहा लैंड महंगा है, तो वंही कुशल कर्माचारी काफी सस्ती ध्याड़ी पर मौजूद हैं, वंही भारत वियतनाम के मुकाबले एक बड़ा बाजार भी है। जिससे उम्मीद तो यही की जा सकती है कि भारत को विदेशी कंपनियों का साथ मिले।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.