भारत और चीन के बीच अब माहौल पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है। बीते दिन लद्दाख की गालवन घाटी में झड़प हुई जिसमें भारत की ओर से 20 जवान शहीद हो गए, जबकि इसमें चीन के 43 जवान शहीद होने की खबर सामने आ रही है(India China Dispute)। भारत के 4 जवानों की हालत अब भी गंभीर है। यह मामला वंही का है जंहा 1962 में भारत और चीन के बीच युद्द हुआ थी, इस युद्द में यंहा 33 जवान शहीद हुए थे।
गालवन घाटी पर यह झड़प करीब तीन घंटे तक चलती रही। इस झड़प में भारत के करीब 135 जवान अब भी जख्मी है, इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस झड़प में चीन की ओर से 43 जवानों के हताहत होने की खबर है, लेकिन इस पर चीन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।
सेना के सूत्र बताया है कि 15 से 20 सैनिक लापता है। इनमें से कुछ चीन के कब्जे में बताए जा रहे हैं। चीन रूक रूक कर शव भेज रहा था। कुछ सैनिक नदीं में गिर गए हैं। जिनके शव मिल रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के हेलीकाप्टरों का मूवमेंट बढ़ गया है। चीन अपनी सेना के जख्मी सैनिको को एयरलिफ्ट कर रही है।
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि 20 सैनिकों में से 3 सैनिक चीन के जवानों की गोली का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारत के 45 जवानों को बंधक बनाया गया और इनमें से 25 को छोड़ दिया गया है।
भारत और चीन के मामले पर अब यूएन और अमेरिका ने भी अपनी अपनी बात कही है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि दोनों देशो के बीच चल रहे तनाव पर हमारी पैनी नजर है। अमेरिका ने भी दोनो देशों के बीच शांति बनाए रखने की उम्मीद की है।
यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने भा भारत और चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी की है। कहा हमने एलएसी पर हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल की है। दोनों देशों से अपील है कि वो सयंम दिखाएं।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.