देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ने के चलते उन्हे दिल्ली के एम्स अस्पताल (FORMER PRIME MINISTER MANMOHAN SINGH ADMITTED IN DELHI AIIMS HOSPITAL) में दाखिल कराया गया है। आपको बता दे कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की उम्र 87 वर्ष हो चुकी है, बीते रविवार यानी 11मई2020 रात को अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा, दर्द ज्यादा बढ़़ने के कारण ही उन्हे अस्पताल में भर्ती काराना पड़ा। यंहा उनके इलाज एंव देख रेख की जिम्मेदारी डॉक्टर नितिश नायक को सौंपी गई है। मनमोहन सिंह को कार्डियो-थोरेसिक वार्ड में दाखिल किया गया है।
मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भी है, उनका शासन देश में 10 साल रहा, पहली बार उन्होने बतौर प्रधानमंत्री 2004 में अपना पद संभाला था, जिसके बाद वह 2014 तक प्रधानमंत्री के पद पर मौजूद थे। अभी वह राजस्थान के राज्यसभा के सांसद हैं। इससे पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह की कोरोनरी बायपास सर्जरी भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में साल 2009 ही कराई थी। जिसके बाद वह स्वस्थ हो कर जल्द ही वापिस घर लौंट आए थे।
ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्रिय भी हैं उनके द्वारा दी गई थियोरी और किताबों को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पढ़ाया जात है। विदेशों की बहुत बड़े-बड़े और नामी यूनिवर्सिटी में उनकी किताबो को पढ़ा जाता है।
इस खबर की पुष्टि एशिया की सबसे बड़ी न्यूज वायर एनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर के दी थी। जिसमें लिखा गया था की पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को सीने में दर्द होने की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया (FORMER PRIME MINISTER MANMOHAN SINGH ADMITTED IN DELHI AIIMS HOSPITAL)।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.