देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार होने वाला इजाफा जंहा विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे रहा है, वंही दूसरी तरफ आम आदमी की कमर तोड़ने का काम भी कर रहा है। बीते 18 दिनों से दिल्ली के पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली मे पहली बार ऐसा हुआ की डीजल के दाम पैट्रोल से भी अधिक हो गए। अब तक पिछले 18 दिनों में डीजल की कुल कीमत 10.48 रूपए बढ़ी, वंही पेट्रोल की कीमत में 8.50 रूपए का इजाफा हुआ। यह तब हुआ है जब अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में मामुली सी बढ़ोतरी हुई।
आज दिल्ली में डीजल के दाम 0.48 पैसे बढ़ा है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रूपए हो गई। वंही डीजल की कीमत 79.88 रूपए पर आ गई। यही हाल पूरे देश का भी रहा। क्या मुंबई, और क्या चेन्नई हर शहर का यही हाल है। इसकी मार भी मध्य वर्गीय परिवारों पर पड़ रही है जो ऑफिस जाने के लिए स्कूटर बाइक या गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में विपक्षी खेमे को एक और मौका मिल गया है मोदी सरकार को कोसने का। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी जी पर एके बाद एक नया निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। वंही का्ंग्रेस पार्टी के अन्य नेता इसे बहुत ही क्रूर निर्णय बता रहे हैं।
कोरना में हुए लॉकडाउन के बाद देश के अलग अलग हिस्सों में किए गए लॉकडाउन पर भी कांग्रेस एक के बाद एक सवाल उठा ही रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भारत सरकार के एक बाद एक कई फैसले पूरी तरह फेल हो गए हैं। विपक्ष सरकार पर प्रेशर बढ़ाती दिख रही है।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.