देश दुनिाय में बढ़ते वायरसों का खतरा देख ऐसा लग रहा है जैसे मासाहार इंसानों की जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। अभी लोग ठिक से कोरोना वायरस से निपट भी नहीं पाए थे, वंही हमारे देश में ही एक नया वायरस पाया गया है जिसका नाम AFRICAN SWINE FEVER है, यह वायरस अभी केवल सुअरों में दिखाई दिया है। इस वायरस का कहर हाल ही में असम में दिखाई दिया है। इस वायरस के चलते अब तक असम के 306 गांवों में 2500 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वायरस को खत्म करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ अहम कदम उठाया गए हैं। वायरस को रोकने के लिए संक्रमित क्षेत्रो के एक किमी में कंटेन्मेंट जोन और 10 किमी के दायरे में सर्विलांस जोन बनाया जा रहा है। जानिए क्या है यह बीमारी और इंसानों पर क्या हो सकता है इसका असर
AFRICAN SWINE FEVER घरेलु जंगली सुअरो में फैलने वाली बीमारी है। यह बीमारी असफारविरिडे फैमिली के लार्ड डिएनए वायरस से फैलती है। यह वायरस अब से पहले अफ्रीकी और यूरोपीय देशो में पाया जाता है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला 1909 में केन्या देश में आया था, जिसके बाद यह अन्य देशों में भी फैलना शुरू हो गया।
इस बीमारी का असर सुअर पर साफ साफ देखने को मिल जाता है। असर स्किन पर भी दिखता है। इसके और कई लक्षण सामने आए हैं, जैसे वजन कम होना, बुखार का तेजी से बढ़ना, त्वचा पर अल्सर दिखना और भूख का कम लगना।
क्या AFRICAN SWINE FEVER का अब तक का कोई मामला इंसानों पर नहीं देखा गया है। हालांकि ऐसा कहा भी नही जा सकता कि यह इंसानों को होगा या नहीं, क्योंकि जो लोग सुअर के मांस का सेवन करते हैं यदि वह संक्रमित सुअर का मास खा लें तो, यह भी हो सकता है कि यह वायरस इंसानों के शरीर में भी पंहुच जाए।
यह बीमारी सुअर का संक्रमित मल खाने या कचरा खाने से भी फैलती है। यह इस बात पर अधिक निर्भर करता है कि सुअर के आस पास का पर्यावरण कैसा है।
इस वायरस को रोकने के लिए कोई वैक्सीन अब तक तैयार नहीं की गई है। लिहाजा किसी भी सुअर का टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसे बाकी सुअरो से अलग कर दिया जाता है और संक्रमित सुअर के मांस का निर्यात भी नहीं किया जाता।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.