पीएनबी घोटालो के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के द्वारा किए गए घोटाले की रिकवरी होनी शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बुधवार को हॉन्गकॉन्ग से पीएनबी घोटाले के आरोपियों नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के 108 कन्साइनमेंट लाए हैं। इन कन्साइनमेंट्स में 1350 करोड़ रुपए की कीमत के जवाहरात हैं और इनका वजन करीब ढाई टन है। ईडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह सोना हॉन्गकांग की कंपनी के एक गोदाम में रखा गया था। इसमें 76 कन्साइनमेंट मुहेल चौकसी के थे जबकि 32 नीरव मोदी के थे।
जांच एंजसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दोनो ही धोखे बाज साल 2018में ही इन जवाहरात को दुबई भेजना चाहते थे। जवाहरात के बारे में पता चलते ही ईडी ने इन्हे भारत लाने की मुहिम शुरू कर दी थी। अब इन्हे यंहा लाया जा रहा है। यंहा आने के बाद इन दोनो की सारी संपत्तियों को सीज कर दिया जाएगा।
आपको बता दें की नीरव मोदी और मुहेल चौकसी पर 14 हजार करोड़ रूपए के घोटाले का आरोप है। इन दोनो धोखे बाजों ने पीएनबी बैंक की नाक के नीचे से इतना बड़ा गमन किया था। घोटाले के सामने आने से पहले ही साल 2018 में यह दोनो विदेशो में जा कर छिप गए।
नीरव मोदी पर लंदन की अदालत में केस चलाया जा रहा है। वंही इससे पहले नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मेहुल चौकसी अभी एंटीगुआ में है। वह बीमारियों का हवाला देकर भारत ना आ पाने की बात कहता है। घोटाला उजागर होने से पहले ही चौकसी ने एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.