कोरोना वायरस की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को देश में वापिस लाने की मुहिम से सरकार अब जोरो शोरो से काम कर रही है, आपको बता दे कि VANDE BHARAT MISSION के तहत जो भी लोग अन्य देशों में फंसे हुए है और अगर वह घर लौटना चाहते हैं तो वह इस ऑपरेशन के जरिए घर आ सकते हैं। इस ऑपरेशन के पहले फेस में अब तक बहुत से भारतीय नागरिकों को भारत में लाया जा चुका है। ऑपरेशन के तीसरे दिन यानी आज (9मई2020) 7 से 8 हवाई जहाजों के भारत लौटने की उम्मीद है। इन जहाजों में अभी कितने लोग आएंगे इस बात की कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि आज पहली फ्लाइट ढाका से दिल्ली 3 बजे पंहुचेगी। मिशन के दूसरे दिन यानी कल (8मई2020) को विदेशों से 5 फ्लाइट भारतीयों को लेकर वापिस आई थी।
इससे पहले ऑपरेशन के दूसरे दिन भारत लौटी 5 फ्लाइट के जरिए भारतीय नागरिकों को उनके घर पंहुचाया गया। इस दिन पहली फ्लाइट 12 बजे दिल्ली पंहुचा था इसमें मौजूद 234 भारतीय नागरिक सिंगापुर से आए हैं। वंही दूसरी फ्लाइट ढाका से 167 मेडिकल स्टूडेंट्स को लेकर श्रीनगर आई। तीसरी फ्लाइट रियाद से कोझिकोड पंहुची जहाज में कितने लोग मौजूद थे ,इसका पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा दुबई से चेन्नई और बहरीन से कोच्ची लौटने वाले लोगों की संख्या 182-182 रही।
VANDE BHARAT MISSION के पहले दिन यानी 7मई2020 को भारतीय सर जमीन पर दो जहाज भारत लौटे इनमें से एक अबू धाबी से आया था जिसमें 181 भारतीय नागरिक मौजूद थे, यह फ्लाइट कोच्चि पंहुची थी फ्लाइट में 5 यात्रियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे लिहाजा इन्हे आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। वंही दूसरी फ्लाइट दुबई से 182 यात्रियों को लेकर कोझिकोड आई थी।
VANDE BHARAT MISSION का पहला फेज 14 मई तक चलेगा। इसमे 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को वापिस लाने का प्लान है। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू किया जाएगा। इस फेज में सेंट्रल एशिय और यूरोपीय देशों से भारतीय नागरिको को वापिस लाया जाएगा।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.