कोरोना वायरस की इस महामारी के बीच आज यानी 12मई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को संबोधित करेंगे। आज रात 8 बजे पीएम हाउस से देश के नागरिकों संबोंधित करेंगे (PM NARENDRA MODI ADDRESS NATION TODAY AT 8PM)। इस बात का ऐलान पीएमों के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है। यह कोरोना समय में तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्री देश को संबोंधित करेंगे। ऐसे में जैसे ही यह खबर सामने आई है लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं।
पीएमओ की तरफ से इस ट्विट के बाद ट्विटर पर लॉकडाउन4 भी ट्रेंड करने लगा। वंही माना यह भी जा रहा है कि मोदी जी आज लॉकडाउन 4 के बारे में बात कर सकते हैं (PM NARENDRA MODI ADDRESS NATION TODAY AT 8PM)। इस लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री जी ने देश के मुख्यमंत्रियों से बीते दिनो 6 घंटे तक वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात चीत की और उनसे यह भी पूछा की वह अपने राज्य में किस प्रकार का लॉकडाउन चाहते हैं, यह बताएं। इसके लिए मोदी जी ने मुख्यमंत्रियों को 15 मई 2020 तक का समय दिया है। इस दिन तक सभी मुख्यमंत्रियों से उनकी राय बताने को कहा है।
मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान भी लॉकडाउन और देश में आर्थिक गतिविधियों को कैसे बढ़ाया जाए इस पर बातचीत की गई है। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस आने वाले लॉकडाउन में बहुत सी चीजों पर से रोक हटा दी जाएगी (PM NARENDRA MODI ADDRESS NATION TODAY AT 8PM)। हालांकि इस पर अब तक कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन बताया तो यह जा रहा है कि इस लॉकडाउन में ज्यादातर चीजे खोल दी जाएंगी, हालांकि स्कूलो और कॉलेजो पर पाबंदी अब भी जारी ही रह सकती है।
ज्ञात हो कि अगर लॉकडाउन बढ़ाया जाता है यह लॉकडाउन 4.0 होगा। इससे पहले सबसे पहले लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था जो 14 अप्रैल तक चलाया जाना था। इसके बाद दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक था। फिर स्थिति ना सुधरने के कारण तीसरा लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक है। अब माना जा रहा है कि इसके बाद सरकार कई नई नियमों के साथ लॉकडाउन 4.0 लागू कर सकती है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि मोदी जी देशवासियों को कोरोना वारियर्स के लिए कुछ करने को कहें।
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बहुत सी बातें खुल कर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड की दबंग अदाकारा कंगना…
This website uses cookies.