कोरोना के दौरान प्रवासी मजदूरों अपने गांवो की तरफ तो लौट रहे हैं लेकिन उन्हे घर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा उन्हे गांव के बाहर या आस पास मौजूद स्कूलों में क्ववैरंटाइन कराया जा रहा है। ऐसे ही कई राज्य हैं जो लोगों के क्ववैरंटाइन का खर्चा उठा रहे हैं। इन राज्यों में ना केवल इनके रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है बल्कि टूथ पेस्ट, साड़ी, लुगी, सैनेटरी पैड और शैम्पू तक सब कुछ मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं क्वेरेंटाइन पूरा होने के बाद इन्हे राशन या नगदी भी दी जा रही है। चलिए जानते हैं यह राज्य प्रति व्यक्ति क्वेरंटाइन पर कितना पैसा खर्च कर रहे हैं(GOVERNMENT BEAR QUARANTINE EXPENSES OF MIGRANT WORKERS)।
उत्तर प्रदेश में भारी संख्या में मजदूर वापिस अपने घर लौट आए हैं जिसके बाद से ही वह 14 दिन के लिए क्वेरेंटाइन किए गए हैं। यंहा मजदूरों को खाने से लेकर फल वगैरा भी दिया जा रहा है। यंहा सोने के लिए बिस्तर और अन्य जरूरी चीजे भी मुहैया कराई जा रही है, जिसके बाद सरकार को प्रति व्यक्ति क्वेरेंटाइन का खर्च 3 हजार रूपए तक आ रहा है। 14 दिन पूरे होने पर 1000 रूपए का राशन दिया जाता है। इसे मिलाकर ही 3000 रूपए सरकार खर्च कर रही है (GOVERNMENT BEAR QUARANTINE EXPENSES OF MIGRANT WORKERS)।
बिहार में मजूदरों को 21 दिन के लिए क्वेरेंटाइन किया गया है, 21 दिन के इस क्वेरंटान के पूरा होने के बाद सरकार की तरफ से 1000 रूपए भी दिए जा रहे हैं। यंहा सरकार को प्रति व्यक्ति क्वेरेंटाइन पर 5800 रूपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
झारखंड में 7,042 क्वेरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जंहा 1.3 लाख लोग रह रहे हैं। सरकार के मुताबिक यंहा लोगों को दो वक्त का खाना, नहाने के लिए साबुन और तेल दिया जा रहा है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक यंहा केवल हर रोज 60 रूपए ही रोजाना मजदूर पर खर्च किए जा रहे हैं।
राजस्थान में सरकार हर व्यक्ति पर 2440 रूपए खर्च कर रही है। यंहा सरकार 14 दिनो के लिए क्वेरेंटाइन कराया जा रहा है।
असम में मजदूरों को 7 दिन तक क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा जाता है, जबकि अन्य 7 दिन घर में रहन पड़ता है। इस पर सरकार 20000 हजार रूपए खर्च कर रही है। इसमें 2000 रूपए घर में क्वेरेंटाइन होने के लिए दिए जाते हैं। जबकि बची हुई रकम के जरिए होटल का किराया और अन्य खाने पीने की चीजों पर खर्च किया जाता है।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.