खुद का घर होना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन घर कैसा हो और किस तरह का हो यह तो सभी की अपनी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ चीजे हैं जो घर बनाते समय या जमीन लेते समय ध्यान रखने योग्य होती है। आचार्य चाणक्य (CHANAKYA NITI IN HINDI) जो एक बहुत बड़े नितीकार रहें हैं, उनकी कही बाते आज भी दुनियाभर में फॉलो की जाती हैं। आचार्य चाणक्य अपने एक श्लोक के जरिए बताते हैं कि घर लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
धनिक: श्रोतियो राजा नदी वैद्यस्तु पंचम:।
पंच यत्र न विद्यन्ते तत्र दिवसं न वसेत्।।
चाणक्य अपने इस श्लोक में घर के आस पास का कैसा माहौल होना चाहिए कैसे लोगो के बीच घर लेना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं। चाणक्य नीति (CHANAKYA NITI IN HINDI) के अनुसार घर हमेशा ऐसी जगह लेना चाहिए जंहा धनवान लोग रहते हैं। इस तरह के इलाकों में रहने पर रोजगार के अवसर हमेशा बने रहते हैं और जीवन यापन में किसी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं होती
अगर आपका पड़ोसी ब्राह्मण या विद्वान व्यक्ति हो तो इसका सकारात्मक असर आपके पूरे परिवार पर पड़ता है। अगर घर में कोई छोटा बच्चा हो तो उसके पालन-पोषण भी बेहतर ढंग से हो पाता है।
आप जंहा घर ले रहे हों वंही की शासन व्यवस्था कैसी है, क्या वंहा लोग नियमों का पालन करते हैं या आपके घर के आस पास कोई शराब का ठेका तो नहीं है। पुलिस सख्त है या नहीं, घर लेते समय इन सभी बातों का ध्यान जरूर रखें।
जंहा आप रहते हैं वंहा पानी से संबंधित कोई समस्या तो नहीं है। घर में पानी की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है। बिना पानी के जीवन में सभी काम रूक सकते हैं, इसलिए ऐसी जगह पर घर ना लें जंहा पानी की समस्या हो
घर के आस पास डॉक्टर का क्लिनिक या अस्पताल जरूर होना चाहिए। अगर घर के आसा पास किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं मौजूद ना हों तो ताकि किसी आपताकालीन स्थिति में इलाज कराया जा सके।
प्रधानमंत्री कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश 2021 मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माझी कन्या भाग्यश्री…
UP Bhulekh को कहीं अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे खेत का…
देश की आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
श्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए…
Bihar Ration Card बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया एक Document है। यह राशन…
This website uses cookies.